Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

ओणम पर निबंध - Essay on Onam Festival in Hindi

Onam Festival Essay in Hindi : आज की इस पोस्ट में ओणम पर निबंध "Onam par Nibandh Hindi Mein" (Essay on Onam Festival in Hindi) को विस्तृत तरिके से सभी बिंदुओं को शामिल कर लिखा गया है। Onam Festival par Nibandh - इसमें ओणम त्यौहार पर निबंध की प्रस्तावना, ओणम क्या है, ओणम त्यौहार कब मनाया जाता है, ओणम का महत्व, ओणम कब मनाया जाता है उपसंहार आदि बिंदुओं को शामिल किया गया है। आप सभी इसको पूरा जरूर पढ़ें:-

प्रस्तावना : ओणम त्यौहार पर निबंध

भारत अनेकता में एकता वाला देश है। भारत में विभिन्न जातियों के लोग रहते हैं और उनकी संस्कृति और परंपरा के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग त्योहार मनाए जाते हैं। भारत एक ऐसा देश है जहां हर महीने एक न एक त्यौहार जरूर मनाया जाता है। ओणम इनमे से एक है। ओणम केरल का एक बहुत ही प्राचीन त्यौहार है। यह त्यौहार चावल की फसल का और वर्षा के फूल का त्योहार है।
            ओणम केरल में सबसे लोकप्रिय त्यौहार हैं और इसे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसे केरल का राष्ट्रीय त्योहार माना जाता है। ओणम केरल में हर वर्ष अगस्त-सितंबर महीने में मनाया जाता है। मलयालम कैलेंडर के अनुसार यह साल का पहला महीना होता है जिसे चिंगम कहा जाता है। ओणम का त्योहार 10 दिनों तक चलता है जिसमें बुड्ढा और जवान समान रूप से साथ भाग लेते हैं।

ओणम क्या है?

ओणम का अर्थ : ओणम केरल में या दुनिया के किसी अन्य हिस्से में मलयाली लोगों द्वारा मनाए जाने वाले प्रमुख तैयार है जो महान राजा महाबली की घर वापसी का प्रतीक है। यह केरल के लिए फसल के मौसम के लिए मनाया जाता है यह तैयार 10 दिनों तक चलता है।

ओणम त्योहार कब मनाया जाता हैं?

ओणम का त्यौहार आमतौर पर अगस्त-सितंबर महीने में मनाया जाता है। यह समय मलयाली कैलेंडर के अनुसार वर्ष का पहला महीना होता है और 10 दिनों तक चलता है। यह 10 दिन केरल में सबसे जीवंत और मनोरंजक दिन होते हैं। ओणम 11 सितंबर 2019 को मनाया गया था। 
2020 में ओणम कब है : वर्ष 2020 में ओणम का त्योहार 22 अगस्त 2020 को शनिवार के दिन शुरू होकर 2 सितंबर 2020 को बुधवार के दिन समाप्त होगा।

ओणम के त्यौहार का महत्व

ओणम क्यों मनाया जाता है : ओणम का त्योहार राजा महाबली को समर्पित है जो जन्म के समय एक राक्षस था। ओणम राजा महाबली की वापसी को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है जिन्हें के अब तक का सबसे बड़ा राजा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु के आदेश के अनुसार पाताल पर प्रशासन करता था और साल में एक बार अपनी प्रजा से मिलने जाता था। और इस अवसर को ही ओणम कहा जाता है जो पूरी दुनिया में मलयाली लोगों के लिए एक असाधारण त्यौहार है।

ओणम कैसे मनाया जाता है?

ओणम मनाने की विधि : ओणम के त्यौहार के दिन चारों और खुशी का माहौल होता है। इस दिन दीप जलाए जाते हैं बंदनवार लगाए जाते हैं। हर प्रकार से धरती को सजाया जाता है रंगोलियां बनाई जाती है। उस धरती पर भगवान विष्णु और राजा बलि की मूर्तियों को स्थापित किया जाता है। दोनों की बहुत ही भव्य तरीके से पूजा की जाती है। सभी लोग एक दूसरे को बधाई देते हैं। सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं और विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत करते हैं। मंदिरों में बहुत ही भव्य तरीके से यह त्यौहार मनाया जाता है। बहुत से मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों को आयोजित करने के पीछे लोगों का उद्देश्य होता है कि उनके राजा उन्हें खुश और प्रसन्न देख सकें। इस दिन सभी लोग महाबली की याद में दिल खोलकर दान करते हैं।

उपसंहार : ओणम पर निबंध

अंत में कहा जा सकता है कि चाहे कोई भी त्यौहार हो लोगों में उत्साह और खुशी लेकर आता है। त्योहार के अवसर पर लोग अपने घरों और आसपास को साफ सुथरा करते हैं और सजाते हैं। रंगोलियां बनाई जाती है। ओणम के अवसर पर केरल वासियों में बहुत ही उत्साह देखने को मिलता है। इस दिन लोग विभिन्न प्रकार के नृत्य, खेल, गाने आदि प्रस्तुत करते हैं। स्वादिष्ट भोजन बनाते हैं। राजा महाबली की याद में दिल खोलकर दान करते हैं और ओणम का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।
 यह भी पढ़ें:- 
आज की इस पोस्ट में ओणम पर निबंध "Onam par Nibandh Hindi Mein" (Essay on Onam Festival in Hindi) को विस्तृत तरिके से सभी बिंदुओं को शामिल कर लिखा गया है। Onam Festival par Nibandh - इसमें ओणम त्यौहार पर निबंध की प्रस्तावना, ओणम क्या है, ओणम त्यौहार कब मनाया जाता है, ओणम का महत्व, ओणम कब मनाया जाता है उपसंहार आदि बिंदुओं को शामिल किया गया है। आप सभी कमेंट करके जरूर बताये कि आप सभी को मेरी यह पोस्ट कैसी लगी।
Tags : Essay on Onam in Hindi about onam in hindi for class 1,2,3,4,5,6,7,8,9,10,11,12 Sentence lines about onam festival in Hindi, onam festival par nibandh.