Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

दीपावली पर निबंध | Essay on Deepawali in Hindi

आज की इस पोस्ट में दीपावली पर निबंध "Diwali par Nibandh" (Essay on Diwali in Hindi) लिखा गया है। इसमें दीपवाली का अर्थ, दीपावली कब मनाई जाती है, दीपावली क्यों मनाई जाती है, दीपावल त्यौहार के लाभ एवं हानियां, उपसंहार आदि तथ्य दिए गए है। आप सभी इसको पूरा जरूर पढ़े:-

दीपावली का अर्थ क्या है?

दीपावली का दिवाली का अर्थ है दीपों की अवली अर्थात दीपों की पंक्ति। यह त्यौहार विशेष रूप से भारत एवं भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसके अलावा दीपावली का त्यौहार अन्य देशों जहां हिंदू धर्म के लोग रहते हैं में भी विधिवत रूप से मनाया जाता है। यह त्यौहार अपने साथ खुशी, उत्साह और ढेर सारा प्यार लेकर आता है। कार्तिक माह की अमावस्या के दिन दिवाली का त्यौहार कई दीपों की रोशनी के साथ मनाया जाता है। इस विशेष दिन पर अमावस्या की अंधेरी रात को दीपकों की जगमगाहट से रोशन किया जाता है। दीपावली पर पुराने रिवाज के अनुसार हर कोई अपने घरों को दियो से सजाता है।

दीपावली कब मनाई जाती है?

दीपावली का त्यौहार कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है लेकिन यह त्यौहार 5 दिनों तक चलता है (धनतेरस, नरक चतुर्दशी, अमावस्या, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा, भाई दूज) क्योंकि यह त्यौहार धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है। इस त्यौहार को मनाने के लिए लोग महीनों पहले से ही इसकी तैयारियां शुरु कर देते हैं। दीपावली त्यौहार की तिथि हिंदू कैलेंडर के अनुसार निर्धारित की जाती है लेकिन यह अक्टूबर-नवंबर माह में मनाया जाता है।

दीपावली क्यों मनाई जाती है?

दीपावली का महत्व क्या है :- दीपावली के त्यौहार को मनाया जाने के पीछे कई कहानियां प्रचलित है लेकिन हम सभी जानते हैं कि दीपावली के दिन भगवान श्री राम सीता मैया और लक्ष्मण के साथ रावण का वध करने के बाद अयोध्या नगरी में वापस आए थे तब अयोध्या नगर वासियों ने इनके आगमन पर खुशी में अयोध्या नगरी को दीपों और फूलों से सजाया था। यह परंपरा आज दिन तक चली आ रही है। कार्तिक अमावस्या को घर के आंगन में गहरे अंधेरे को रोशन करने के लिए दीपक जलाए जाते हैं।

दीपावली के त्यौहार के लाभ

  • दीपावली के त्यौहार आने से छोटे एवं बड़े व्यापारियों को अच्छा खासा मुनाफा हासिल हो जाता है।
  • दीपावली के त्यौहार का सबसे बड़ा लाभ यह है कि सभी लोग दीपावली के बहाने अपने घरों को बहुत साफ सुथरा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी दीपावली की रात को उस घर में प्रवेश करती है जिस घर में साफ सफाई की होती है।
  • छोटे कुटीर उद्योग इस त्यौहार से बहुत लाभान्वित होते हैं। इस त्यौहार में मिट्टी के सामान, महालक्ष्मी की मूर्तियां सभी कुटीर उद्योग द्वारा निर्मित होती है की बिक्री होती है जिससे कुटीर उद्योग की आजीविका चलती है। इसलिए यह त्यौहार उसके जीवन में भी खुशियां लाते हैं।
  • इस त्यौहार को मनाने से आपसी प्रेम भी बढ़ता है। इस त्यौहार में हर कोई अपने रिश्ते में मिठास लाने की कोशिश करता है। इसके लिए घरों में गुइया, पकवान और मिठाइयां आदि बनाई जाती है और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर अपने रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं। जिससे आपसी प्रेम बढ़ता है।

दीपावली के त्यौहार से हानियां

  • दीपावली के त्यौहार में पटाखों का इस्तेमाल किया जाने से बहुत बुरा नुकसान होता है पटाखों के कारण स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है।
  • अधिकांश लोग स्वच्छता में व्यर्थ पानी बहाते हैं।
  • दीपावली की रोशनी एवं सजावट में अनावश्यक विद्युत ऊर्जा खर्च की जाती है।
  • दीपावली के अवसर पर अधिक मीठा व्यंजन बनाने से स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
  • दीपावली जैसे नए त्यौहार के अवसर पर लोग फिजूलखर्ची भी ज्यादा करते हैं।
दीपावली का त्यौहार हम सभी हिंदू भाइयों एवं बहनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसको हम सभी को सूझबूझ कर और समझदारी के साथ मनाना चाहिए जिससे इस त्यौहार का महत्व बना रहेगा

उपसंहार : दीपावली दीपों का त्यौहार

अंत में कहा जा सकता है कि दीपावली का त्योहार हम सभी के लिए खुशियां लेकर आता है। यह त्यौहार हम सभी को हमारे जीवन को नए तरीके से जीने की सीख देता है। जिस प्रकार हम कार्तिक अमावस्या की रात को दीपावली के दीए जलाकर प्रकाशमान करते हैं उसी प्रकार यह त्यौहार हमें हमारे ज्ञान रूपी अंधेरे को दूर कर एक सार्थक जीवन जीने का संकल्प प्रदान करता है। हम सभी को इस त्यौहार के अवसर पर फिजूलखर्ची नहीं करनी चाहिए। हो सके तो पटाखे नहीं फोड़े फिर भी नहीं रहा जाए तो कम से कम फटाखे फोड़े और फोड़ते वक्त संपूर्ण सावधानियां बरतें जिससे कि किसी भी आम जन एवं सरकार को जन-धन की हानी नहीं हो तभी यह त्यौहार हम सभी के लिए सार्थक साबित होगा।

 यह भी पढ़ें :- 
Tags : दीपावली का वैज्ञानिक महत्व, दीपावली मनाने का कारण, दीपावली का उपसंहार, essay on importance of diwali, दिवाली चे महत्व मराठी, दिवाली से हमें क्या संदेश मिलता है, दीपावली निबंध हिंदी में, दीपावली का अर्थ, दीपावली शायरी, माझा आवडता सण दिवाळी मराठी माहिती, दीपावली 2019, दीपावली का निबंध इंग्लिश में लिखा हुआ, diwali को परिभाषित करो, दीपावली पर निबंध, दीपावली पर निबंध संस्कृत में, दिवाली पर उपसंहार, दिवाली निबंध मराठी, मेरा प्रिय त्योहार निबंध हिंदी में, दिवाली पर निबंध इंग्लिश में, कार्तिक पूर्णिमा किस तारीख को है, धनतेरस कब है, दिवाली पर निबंध, दशहरा, सुबह मुहूर्त टुडे, दिवाली 2019, बड़ी दिवाली कब है, छोटी दिवाली क्यों मनाई जाती है, दिवाली का कोई अद्भुत तथ्य, पटाखे की आवाज़ सुनाओ, दीपावली कैसे बनाई जाती है, आप दिवाली कैसे मनाती हो?

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.