Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

दशहरा पर निबंध | Essay on Dussehra Vijayadashami in Hindi

आज की इस पोस्ट में दशहरा पर निबंध "Dussehra par Nibandh" (Essay on Dussehra in Hindi) लिखा गया है। इसमें दशहरा पर प्रस्तवना, दशहरा का शब्दिक अर्थ, दशहरा का मेला, दशहरा का महत्व, दशहरा पर उपसंहार आदि तथ्यों को शामिल किया गया है।

दशहरा की प्रस्तवना

परिचय :- दशहरा हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह त्योहार अश्विनी शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है जिसे दशहरा या विजयदशमी के रूप में जाना जाता है। हिंदू धर्म के सभी लोग इस त्यौहार को बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाते हैं। आश्विन माह की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। इन दिनों में मामूली ठंड का आगमन होता है। इस महीने में ना तो ज्यादा गर्मी होती है और ना ही ज्यादा सर्दी होती हैं। यह महीना बहुत ही खुश गवार होता है
                  दशहरा का त्योहार भी शक्ति से संबंधित होता है जिस तरह ज्ञान के लिए सरस्वती की पूजा की जाती है उसी प्रकार शक्ति के लिए मां दुर्गा की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन श्रीराम ने राक्षस रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था और मां दुर्गा ने मां महिषासुर मर्दिनी का रूप धारण करके चंड-मुंड राक्षसों का वध किया था। इसलिए दशहरा को बंगाल के अन्य क्षेत्रों में दुर्गा पूजा के रूप में भी जाना जाता है

दशहरा का अर्थ

दशहरा शब्द संस्कृत शब्द "दश-हर" से उत्पन्न हुआ है जिसका शाब्दिक अर्थ 10 बुराइयों से छुटकारा पाना है। दशहरा का त्योहार भगवान श्री राम की रावण पर सीता मैया को छुड़वाने के उपलक्ष में अच्छाई की बुराई पर विजय के प्रतीकात्मक रूप से बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है।

दशहरे का मेला

दशहरे से 10 दिन पहले रामलीला की जाती है। रामलीलाओं के कारण दशहरे का महत्व सर्वविदित होता है। रामलीला भारत के हर शहर और गांव में दिखाई देती है। दिल्ली गेट के पास रामलीला ग्राउंड की रामलीला सबसे प्रसिद्ध है। दशहरे के दिन भव्य मेले का आयोजन होता है। इस अवसर पर उस दिन रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं। रामलीला के अलावा इस दिन में आतिशबाजी भी बड़े ही धूमधाम से की जाती है। जो कि दर्शकों का मन मोह लेती है। कहीं कहीं आतिशबाजी की प्रतियोगिताएं भी आयोजित होती है। आतिशबाजी दिखाने के बाद भगवान श्री राम जी द्वारा रावण का वध किया जाता है। फिर बारी बारी से पुतलों में आग लगाई जाती है। रावण का पुतला सबसे बड़ा होता है उसके 10 सिर होते हैं और उसके दोनों हाथों में तलवार ढाल होती है। रावण के पुतले को श्री राम अग्नि बाण से जलाते हैं। रावण के पुतले में आग लगने के पश्चात सभी दर्शक अपने अपने घरों में चल पड़ते हैं।

दशहरा का महत्व

दशहरा का त्यौहार हम सभी के लिए बहुत ही महत्त्व रखता है। इस दिन लोग अपने अंदर की बुराइयों को खत्म करके एक नया जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की विजय का त्योहार हैं। दशहरा एक बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार सभी का अपना उत्सव है। इस त्यौहार पर किसानों के लिए फसल काटने का उत्सव, बच्चों के लिए राम द्वारा रावण के वध का जश्न, बड़ों द्वारा बुराई पर अच्छाई का उत्सव मनाने आदि से संबंधित है। यह तैयार बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। लोगों का मानना है कि अगर इस दिन स्वामी के पत्तों को घर लाया जाए तो बहुत ही शुभ होता है। इस दिन शुरू किए गए कार्य में जरूर सफलता प्राप्त होती है।

दशहरा का उपसंहार

अंत में कहा जा सकता है कि हमारे हिंदू समाज के लिए दशहरे का दिन अत्यंत शुभ दिन माना जाता है इस दिन लोग एक दूसरे को मिठाइयां बांटकर खुशी मनाते हैं यह त्यौहार असत्य पर सत्य की विजय के लिए मनाया जाता है इस दिन श्रीराम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध किया था इसी को देखते हुए हम सभी को भी अपनी सारी बुराइयों को त्याग कर अच्छाइयों को अपनाना चाहिए तभी यह त्यौहार आप सभी के लिए सार्थक साबित होगा

 यह भी पढ़े :- 
Tags : दशहरा पर निबंध लिखे, दशहरा का पर्व क्यों मनाया जाता है, दशहरा पर कविता, दशहरा 2019, दशहरा पर प्रस्तावना, दशहरा पर निबंध लिखो, दशहरा पर १० लाइन, दशहरा कब है, दशहरा पर कविता, दसरा निबंध मराठी, दशहरा पर निबंध इंग्लिश में, विजयादशमी पर निबंध, 10 lines on dussehra, दशहरा एस्से इन इंग्लिश, दशहरा कब है 2018, दशहरा पर निबंध लिखिए, dussehra essay in english, essay on dussehra in english, नवरात्रि और दशहरा पर निबंध, विजयदशमी सममूल्य, दशहरा का उपसंहार, दशहरा पर पांच वाक्य, 150 शब्द का निबंध, दशहरा पर संस्कृत में निबंध, रावण दहन पर निबंध, दशहरा पर सुविचार, दशहरा पर निबंध in english, दशहरा पर 10 लाइन हिंदी में, दशहरा का निबंध इंग्लिश में

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.