Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

क्रिसमस पर निबंध - Essay on Christmas in Hindi

आज की इस पोस्ट में क्रिसमस 25 दिसंबर पर निबंध "Christmas par nibandh" (Essay on Christmas in Hindi) विस्तृत तरिके से लिखा गया है। इसमें क्रिसमिस की प्रस्तावना, क्रिसमस का इतिहास, क्रिसमस की तैयारी, क्रिसमस का महत्व, क्रिसमस का उपसंहार आदि बिंदुओं को शामिल किया गया है। आप सभी इसको पूरा जरूर पढ़ें :-

प्रस्तावना : 25 दिसंबर क्रिसमस

क्रिसमस का त्योहार ईसाई धर्म के लोग 25 दिसंबर को प्रतिवर्ष मनाते हैं। ईसाई धर्म के लोगों का मानना है कि उनके भगवान ईसा मसीह का जन्म इसी दिन हुआ था। इसलिए ईसाई धर्म के लोग उनके जन्मदिन को मनाने के लिए इस दिन को क्रिसमस के रूप में मनाते हैं। यह ईसाइयों के लिए सबसे पवित्र एवं उत्साह का त्योहार है। इसे आम भाषा में बड़ा दिन कहा जाता है। आजकल सभी धर्मों के लोग क्रिसमस के त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। वर्तमान में विश्व भर में सभी देशों द्वारा यह त्यौहार अपनाया गया है। इसलिए 25 दिसंबर को अधिकांश देशों में राजकीय अवकाश रहता है।

क्रिसमस का इतिहास

क्रिसमस उत्सव ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पृथ्वी पर रहने वाले लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए भगवान के दूत के रूप में ईसा मसीह पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। ईसा मसीह के जन्म के बाद उनके पास कुछ अलौकिक शक्तियां थी इसलिए उन्होंने लोगों की छोटी उम्र में ही सहायता करनी शुरू कर दी और लोगों को कम उम्र में ही सही काम करने के लिए प्रेरित किया और भगवान को प्राप्ति का रास्ता दिखाना शुरू किया। कुछ लोगों को उनकी बातें पसंद नहीं थी इसलिए उनकी हत्या कर दी गई थी। लेकिन ईसा मसीह के विचारों को भुला नहीं जा सकता। इसलिए आज भी विश्व में उनके जन्मदिन पर मनाया जाता है जो हमें सिखाता है कि अच्छाई हमेशा बुराई को हरा सकती हैं चाहे वह कितनी भी बड़ी क्यों ना हो। शायद इसलिए आज पूरी दुनिया में 25 दिसंबर को क्रिसमस दिवस के रुप में मनाया जाता है।

क्रिसमस की तैयारी

क्रिसमस का आयोजन : ईसाई धर्म के लोगों द्वारा क्रिसमस त्योहार की तैयारियां पूरे दिसंबर महीने की जाती है। वे अपने घरों को साफ सुथरा करते हैं और रंगीन रोशनी से सजाते हैं। क्रिसमस के दिन लोग चर्च को विशेष रूप से रंगीन गुब्बारा, रोशनी के साथ सजाते हैं। चर्च में विशेष पूजा की जाती है। इसके बाद हर कोई एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई देते हैं लोग एक दूसरे को मिलकर गले लगते हैं और उपहार देते हैं। लोग चर्च में मोमबत्तियां जलाते हैं जो सकारात्मक ऊर्जा का द्योतक है। क्रिसमस के दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस दिन के केक काटा जाता है जो ईसा मसीह का बर्थडे केक माना जाता है। जो इस त्यौहार का मुख्य व्यंजन होता है जिसके बाद सभी लोगों को चॉकलेट वितरित की जाती है। इस दिन हर कोई अपने घर में क्रिसमस ट्री लगाते हैं। जिससे विशेष रूप से रंगीन रोशनी और अन्य सजावटी वस्तु  द्वारा सजाया जाता है।
             इस दिन सांता क्लॉज का भी बहुत बड़ा महत्व होता है। लोगों का मानना है कि लाल कपड़े पहन कर ईश्वर स्वयं बच्चों को उपहार देते हैं।

क्रिसमस का महत्व

क्रिसमस क्यों मनाया जाता है : अन्य त्योहारों की तरह क्रिसमिस का भी बहुत बड़ा महत्व होता है। इस त्यौहार को मनाने के कारण लोग अपने भागदौड़ भरी जिंदगी से बाहर निकल जाते हैं और खुशियां मनाते हैं। इस दिन लोग खुद को भगवान के करीब मानते हैं। विदेशों में संस्कृति के परिवर्तन के कारण लोग एक दूसरे को मिलने कम सक्षम होते हैं। जिसके कारण मानवीय प्रवृत्ति धीरे-धीरे मानवता को की जाती है लेकिन यह त्यौहार लोगों में मानवता का सर्जन करते हैं एक दूसरे को मिलकर खुशियां बांटने का अवसर देते हैं।
               क्रिसमस का त्योहार ईसाई धर्म के लोगों के लिए गर्व का प्रतीक है। यह एक दूसरे के साथ प्यार से रहने का संदेश देता है जिस कारण लोग प्रभावित होते हैं और एक दूसरे के साथ रहते हैं।

क्रिसमस का उपसंहार

अंत में कहा जा सकता है कि क्रिसमस का त्यौहार लोगों को खुश करने का तैयार है। इसलिए लोग एक दूसरे को गले मिलकर खुशी बांटते हैं। लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। यह विशेष त्योहार है इस दिन भगवान ईसा मसीह का जन्म होता है। यह हमें किसी के गलती करने पर उसे माफ कर देने का सन्देश देता है।
 यह भी पढ़े :- 
आज की इस पोस्ट में क्रिसमस पर निबंध "Christmas par nibandh" (Essay on Christmas in Hindi) विस्तृत तरिके से लिखा गया है। इसमें क्रिसमिस की प्रस्तावना, क्रिसमस का इतिहास, क्रिसमस की तैयारी, क्रिसमस का महत्व, क्रिसमस का उपसंहार आदि बिंदुओं को शामिल किया गया है। आप सभी कमेंट करके जरूर बताये की आप सभी को यह पोस्ट कैसी लगी।
Tags : Christmas par nibandh anuched 5 line 10 line drawing speech, christmas Essay in Hindi, Essay on Christmas in Hindi.