Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

डिजिटल इंडिया पर निबंध - Essay on Digital India in Hindi

आज की इस पोस्ट में डिजिटल इंडिया पर निबंध "Digital India par Nibandh" (Essay on Digital India in Hindi) विस्तृत तरिके से लिखा गया है। इसमें डिजिटल इंडिया की प्रस्तावना, डिजिटल इंडिया कार्यक्रम क्या है, डिजिटल इंडिया के उद्देश्य, डिजिटल इंडिया के लाभ और हानि, डिजिटल इंडिया का महत्व, डिजिटल इंडिया की उपयोगिता एवं उपसंहार आदि बिंदुओं को शामिल किया गया है।

प्रस्तावना : डिजिटल इंडिया कार्यक्रम

डिजिटल इंडिया अभियान क्या है : डिजिटल इंडिया भारत सरकार द्वारा लोगों को तकनीकी और डिजिटल दुनिया का ज्ञान प्रदान करने के लिए शुरू किया गया एक मिशन है। आज की दुनिया तकनीकी की दुनिया है लेकिन आज तक डिजिटल दुनिया बहुत दूर है क्योंकि ज्यादातर लोग अभी तक ऑनलाइन दुनिया से दूर है यही कारण है कि यह मिशन शुरू किया गया।
       डिजिटल इंडिया देश के लोगों के बेहतर विकास और विकास के रूपांतरण के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई गई एक बहुत ही प्रभावशाली योजना है। इसका लक्ष्य सुशासन और अधिक नौकरियों के लिए भारत को डिजिटल विस्तार देना है। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी सरकारी सुविधाओं को इलेक्ट्रॉनिक और इंटरनेट से जोड़ना है। सरकारी सेवा और लोगों के बीच की दूरी को कम करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री ने डिजिटलीकरण का अभियान शुरू किया है। किसी भी अन्य देश की तुलना में भारत के तीव्र विकास और बेहतर भविष्य के लिए डिजिटलीकरण करना बहुत ही आवश्यक हो गया है। डिजिटल इंडिया से देश में भ्रष्टाचार में कमी होगी और लेनदेन एवं रोजमर्रा के आवश्यक कार्य तीव्र गति से हो पाएंगे।

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का शुभारंभ

डिजिटल इंडिया कब शुरू हुआ : डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 जुलाई 2015 को किया गया। भारत सरकार ने 2019 तक पूरे भारत में इस अभियान के तहत डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इस योजना के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में तेज गति से इंटरनेट उपलब्ध करवाया जाएगा। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की मुहिम कागज एवं लिखित समय को बचाएगी और कार्यालय में लोगों की लंबी कतार को कम करेगी। इस परियोजना में मुख्य भूमिका संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय जो कि इसके पीछे काम में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री द्वारा बुधवार को डिजिटल इंडिया का शुभारंभ वरिष्ठ मंत्रियों और प्रमुख कंपनियों के प्रमुख अधिकारीयों की उपस्थिति में किया गया।

डिजिटल इंडिया के मुख्य उद्देश्य

डिजिटल इंडिया का महत्व : यदि डिजिटल इंडिया कार्यक्रम भारत में पूरी तरह से सफल हो गया तो यह देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान देगा। इसके साथ लोग सभी ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने में सक्षम होंगे ताकि उनकी पूंजी देश में अधिक सुरक्षित रह सकें। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अनुसार भारत के हर इलाके में अच्छी स्पीड का इंटरनेट नेटवर्क उपलब्ध करवाया जाएगा। जिससे हर प्रकार के ऑनलाइन कार्य तीव्र गति से एवं सही समय पर हो सके। लेकिन कुछ सरकारी कार्यालय में आज तक भी ऑनलाइन कार्य शुरू नहीं हुआ उनमें भी अति शीघ्र डिजिटलीकरण किया जाएगा। जिससे समय की बचत होगी और भ्रष्टाचार कम देखने को मिलेगा।

डिजिटल इंडिया अभियान के लाभ

डिजिटल इंडिया के फायदे : डिजिटल इंडिया मुहिम पूरी तरह से भारत भर में लागू होने से कागजी कार्रवाई एवं लिखित समय में बचत होगी। जिससे कार्य तीव्र गति से संपादित होगा। डिजिटलीकरण होने से सरकारी दफ्तरों के कार्य लगभग ऑनलाइन हो जाएंगे। जिससे भ्रष्टाचार में कमी आएगी। डिजिटलीकरण होने से लोगों को रोजमर्रा के आवश्यक दस्तावेज बनाने के लिए इधर-उधर घूमना नहीं पड़ेगा। एक जगह पर सभी काम हो जाएंगे। इन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी ई हस्ताक्षर होंगे तथा समय की बचत के साथ कम लागत में दस्तावेज तैयार हो सकेंगे। डिजिटल इंडिया अभियान के लागू होने से बैंकों के चक्कर काटने एवं लाइनों में खड़े रहने की समस्या कम हो जाएगी। लेन-देन एवं भुगतान ऑनलाइन होने से जरूरत पड़ने पर चंद मिनटों में आवश्यकता की पूर्ति की जा सकती हैं।

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के नुकसान

डिजिटल इंडिया से हानि : जिस प्रकार डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के फायदे हैं उसी प्रकार इसके कुछ नुकसान भी है। डिजिटलीकरण के संसाधनों का उपयोग करने के लिए लोगों के पास एंड्रॉयड फोन होना चाहिए और उसमें इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। जिसके माध्यम से हर प्रकार की कार्य एवं आवश्यक जानकारी हासिल कर सकते हैं। लेकिन भारत में अधिकांश लोग ग्रामीण तबके के हैं एवं उनके पास एंड्राइड मोबाइल एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है। जिस वजह से उनको ई मित्र एवं बैंकों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

उपसंहार : डिजिटल इंडिया अभियान

अंत में कहा जा सकता है कि डिजिटल इंडिया देश की अर्थव्यवस्था को त्वरित गति देने के लिए एक अच्छी मुहीम है। हम सभी को डिजिटल लेनदेन का इस्तेमाल सीखना चाहि। यह सरल, सुरक्षित एवं सफल तरीका है। लोगों का समय बचत होता है।
 यह भी पढ़ें :- 
आज की इस पोस्ट में डिजिटल इंडिया पर निबंध "Digital India par Nibandh" (Essay on Digital India in Hindi) विस्तृत तरिके से लिखा गया है। इसमें डिजिटल इंडिया की प्रस्तावना, डिजिटल इंडिया कार्यक्रम क्या है, डिजिटल इंडिया के उद्देश्य, डिजिटल इंडिया के लाभ और हानि, डिजिटल इंडिया का महत्व, डिजिटल इंडिया की उपयोगिता एवं उपसंहार आदि बिंदुओं को शामिल किया गया है। आप सभी को यह पोस्ट कैसी लगी। आप सभी कमेंट करके जरूर बताये।
Tags : Digital India Essay in Hindi Essay on Digital India in Hindi, Digital India par nibandh Digital India.