Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

बारां जिला दर्शन - बारां जिले की सम्पूर्ण जानकारी

Baran District GK in Hindi : राजस्थान जिला दर्शन की इस पोस्ट में बारां जिला दर्शन को पूरा किया गया है। Baran Zila Darshan - इस पोस्ट में बारां जिले का सामान्य परिचय, बारां जिले की अक्षांशीय एवं देशांतरीय स्थिति, बारां जिले का क्षेत्रफल एवं उपनाम, बारां के प्रमुख मंदिर, बारां के पर्यटन स्थल दर्शनीय स्थल, बारां जिले के खनिज, बारां के प्रमुख मेले और त्यौहार एवं बारां के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर आदि बिंदुओं को कवर करने की कोशिश की गयी है।

बारां जिले का सामान्य परिचय

  • बारां जिले का नामकरण कैसे हुआ : प्राचीन काल में बारां जिले को 12 तालाबों को पाटकर बसाया गया था। कुछ इतिहासकारों का ऐसा मानना है कि इस भू-भाग में 12 गांव आते थे। इसलिए इसको बारा नाम दिया गया।
  • बारां जिले को 10 अप्रैल 1991 को कोटा जिले से पृथक कर स्वतंत्र जिला बनाया गया।
  • बारा जिले का क्षेत्रफल कितना है : 6992 वर्ग किलोमीटर।
  • बारा की अक्षांशीय स्थिति : 24 डिग्री 25 मिनट उत्तरी अक्षांश से 25 डिग्री 25 मिनट उत्तरी अक्षांश तक।
  • बारां की देशांतरीय स्थिति : 76 डिग्री 12 मिनट पूर्वी देशांतर से 76 डिग्री 26 मिनट पूर्वी देशांतर तक।
  • बारां जिले में कुल 4 विधानसभा क्षेत्र हैं।
  • बारां जिले से होकर पार्वती नदी तथा परवन नदी गुजरती है।

बारां जिले के मेले एवं त्यौहार

  •  डोल मेला : यह डोल तालाब बारां में जलझूलनी एकादशी (भाद्रपद शुक्ला ग्यारस) को भरता है।
  •  सीताबाड़ी का मेला : यह मेला सीताबाड़ी बारा में जेष्ठ अमावस्या के दिन भरता है इसे सहरिया जनजाति का कुंभ भी कहा जाता है। यहां पर इस मेले में सहरियाओं का स्वयंवर होता है।
  •  ब्रह्माणी माता का मेला : यह मेला सोरसन बारा में माघ शुक्ल सप्तमी को भरता है। यहां गधों का मेला भी लगता है। 
  •  धनुष लीला मेला : यह मेला अटरू बारां में भरता है।
  •  बीजासन माता का मेला : यह मेला छबड़ा गुगोर (बारां_ में माघ सुदी 4-15 को भरता है।
  •  फूलडोल शोभायात्रा महोत्सव : इसे श्रीजी का मेला भी कहा जाता है। यह किशनगंज बारां में फाल्गुन मास की पूर्णिमा को भरता है।
  •  रामेश्वर महादेव मेला : यह मेला बारां के शाहाबाद नामक स्थान पर फाल्गुन सुदी चौथ को भरता है।

बारां जिले के प्रमुख मंदिर

  • भंडदेवरा शिव मंदिर (राजस्थान का मिनी खजुराहो/हाड़ोती का खजुराहो )
  • ब्रह्माणी माता का मंदिर (देवी की पीठ की पूजा )
  • काकुनी मंदिर समूह
  • शाही जामा मस्जिद
  • गड़गच्च देवालय, अटरू (बारां) में

बारां जिले के पर्यटन स्थल

  • सीताबाड़ी (सहरिया जनजाति का कुंभ)
  • शाहबाद दुर्ग
  • बाबाजी बाग (मांगरोल)
  • शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य (सांपों की शरण स्थली)
  • नाहरगढ़
  • शेरगढ़ दुर्ग (यशवर्धन दुर्ग)
  • कपिलधरा तीर्थ
  • कृष्ण विलास
  • ब्रह्माणी माता का मंदिर
  • शाही जामा मस्जिद
  • काकुनी मंदिर समूह
  • कल्याण राय (श्रीजी का मंदिर)
  • लक्ष्मीनारायण मंदिर
  • काकोली पुरास्थल

बारां जिले के तथ्य | Baran GK Questions

  • राजस्थान का सर्वाधिक मसाला उत्पादक जिला कौन सा है - बारां।
  • जमनापुरी नस्ल की बकरियां कहां की प्रसिद्ध है - बारां जिले की।
  • तपसी की बावड़ी कहां स्थित है - बारा में।
  • औस्तिजी की बावड़ी कहां स्थित है - बारा में।
  • उम्मेद सागर एवं सीताबाड़ी कहां स्थित है - बारा में।
  • ब्रह्माणी माता का एकमात्र मंदिर जहां देवी की पीठ की पूजा की जाती है कहां स्थित है - सोरसन बारा में।
  • राजस्थान की पहली लहसुन मंडी कहां स्थित है - छिपाबड़ोद (बारां) में।
  • शाहबाद दुर्ग (सलीमाबाद दुर्ग) कहां स्थित है - बारा में।
  • मसूरिया साड़ी कहां की प्रसिद्ध है - बारां की।
  • सुपर क्रिटिकल ताप विद्युत गृह कहां स्थित है - मोतीपुरा चौकी गांव छबड़ा (बारां) में।
  • राजस्थान का तीसरा सबसे बड़ा बिजली घर कौन सा है - सुपरक्रिटिकल तापीय विद्युत ग्रह। 
  • कवई विद्युत परियोजना कहां स्थित है - बारां में।
  • शाहाबाद मस्जिद कहां स्थित है - बारां में।
  • राजस्थान की सबसे बड़ी मस्जिद कौन सी है - शाहाबाद मस्जिद।
  • थानेदार नाथू सिंह की छतरी कहां स्थित है - शाहाबाद (बारा में)
  • ल्हासी सिंचाई परियोजना कहां स्थित है - बारा में।
  • परवन परियोजना कहां स्थित है - परवन नदी पर बारां जिले में स्थित है।
  • राजस्थान का मिनी खजुराहो किसे कहा जाता है - भंडदेवरा (बारां) को।
  • बैँथली सिंचाई परियोजना तथा अंधेरी सिंचाई परियोजना कहां स्थित है - बारा में
 यह भी पढ़ें:- 
राजस्थान जिला दर्शन की इस पोस्ट में बारां जिला दर्शन को पूरा किया गया है। Baran Zila Darshan - इस पोस्ट में बारां जिले का सामान्य परिचय, बारां जिले की अक्षांशीय एवं देशांतरीय स्थिति, बारां जिले का क्षेत्रफल एवं उपनाम, बारां के प्रमुख मंदिर, बारां के पर्यटन स्थल दर्शनीय स्थल, बारां जिले के खनिज, बारां के प्रमुख मेले और त्यौहार एवं बारां के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर आदि बिंदुओं को कवर करने की कोशिश की गयी है। उम्मीद है कि आप सभी को यह पोस्ट पसंद आयी होगी।
Tags : Baran District GK in Hindi, Baran Zila Darshan, Baran jila darshan, Baran GK in Hindi, baran GK Questions and Answers in Hindi, Baran Population Distance train district collector pin code.