Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध - Essay on Swachh Bharat Abhiyan in Hindi

Swachh Bharat Abhiyan Essay in Hindi : आज की इस पोस्ट में स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध "Swachh Bharat Abhiyan par Nibandh" (Essay on Swachh Bharat Abhiyan in Hindi) विस्तृत तरिके से लिखा गया है। इसमें स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध प्रस्तावना सहित, स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध उपसंहार, स्वच्छ भारत अभियान कब शुरू हुआ, स्वच्छ भारत अभियान की आवश्यकता क्यों पड़ी, स्वच्छ भारत अभियान का महत्व, स्वच्छ भारत अभियान के नारे, स्वच्छ भारत अभियान पर कविता, स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य आदि बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए यह निबंध लिखा गया है।

प्रस्तावना : स्वच्छ भारत अभियान

स्वच्छ भारत अभियान को देश की स्वच्छता के प्रतीक के रूप में केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया। महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था। अपने सपने के संदर्भ में गांधी ने कहा था कि स्वच्छता स्वतंत्रता से अधिक महत्वपूर्ण है। स्वच्छता शांतिपूर्ण और स्वस्थ जीवन का एक अभिन्न अंग है। महात्मा गांधी देश में गरीबी और गंदगी से भलीभांति परिचित थे। उन्होंने अपने सपने को सफल करने के हरसंभव प्रयास किए थे। गांधीजी ने आजादी से पहले से ही ठान लिया था कि हमारे देश को आगे बढ़ाना है। गांधीजी ने सोचा कि स्वच्छता देश के विकास की रीड की हड्डी है। गांधीजी का मानना है कि जब तक देश स्वच्छता के प्रति जागरूक नहीं होगा तब तक देश सुव्यवस्थित ढंग से संचालित नहीं हो सकता और देश प्रगति नहीं कर सकता।
           यदि हम स्वच्छ और सुंदर वातावरण में नहीं रहते हैं तो आस पास पड़ोस की गंदगी से कई प्रकार की बीमारियां और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसके लिए हम स्वयं जिम्मेदार होते हैं। हम सभी मुंह से बहुत बड़े भाषण देते हैं कि घर और आसपास को साफ सुथरा रखना चाहिए लेकिन हम सफाई करने के बाद कचरे को इधर-उधर फेंक देते हैं जो कि गंदगी का रूप ले लेता है।

स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत

कब शुरू हुआ स्वच्छ भारत अभियान : महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को आगे बढ़ाने एवं साकार करने के उद्देश्य से भारत सरकार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी के जन्मदिन 145 वी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ  दिल्ली की वाल्मीकि बस्ती में सड़कों पर सफाई करके किया था। इसको 2 अक्टूबर 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। इस अभियान को शहरी विकास पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय के तहत भारत सरकार द्वारा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लागू किया गया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत सभी को स्वच्छता की सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य करवाने शुरू किए गए।

स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य

स्वच्छ भारत अभियान का महत्व : खुले में शौच बंद करवाना जिसके तहत हर साल हजारों की संख्या में बच्चों की मौत हो जाती है। लोगों की मानसिकता को बदलना जिससे स्वच्छता के प्रति अधिक ध्यान रख सकें। गांवों-शहरों को साफ सुथरा रखना। शौचालय उपयोग को बढ़ावा देना और सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय की व्यवस्था करवाना। ग्राम पंचायतों के माध्यम से ग्राम में नदी नालों से निकलने वाले अपशिष्ट के निस्तारण हेतु सुनिश्चित व्यवस्था उपलब्ध करवाना। सड़कों एवं गली मोहल्लों को साफ सुथरा रखना। साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करना।

स्वच्छ भारत अभियान की आवश्यकता क्यों

स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत देश में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना एवं स्वच्छता के लिए पुख्ता इंतजाम उपलब्ध करवाना। लोग घरों एवं आसपास के स्थानों को साफ सुथरा नहीं रखते हैं और कचरे को इधर-उधर डाल देते हैं। जिससे कि गंदगी फैलती है और विभिन्न प्रकार की बीमारियों को जन्म दे देती है। लोग खुले में शौच जाते हैं जो भी बीमारियों को जन्म देता है। इसलिए भारत सरकार ने विभिन्न प्रकार के कूड़े-कचरे को सही तरीके से निस्तारित करना एवं देश को खुले से शौच मुक्त करने के उद्देश्य से इस अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के बारे में वैश्विक जागरूकता उपलब्ध करवाना।

स्वच्छ भारत अभियान पर नारे

Swachch Bharat Abhiyan Slogan in Hindi :-
  • कदम से कदम मिलाओ, स्वच्छता के प्रति हाथ बढ़ाओ।
  • युवा शक्ति हैं सब पर भारी उठाओ झाड़ू गंदगी बाहर करो सारी।
  • जागो युवा जागो स्वच्छ भारत तुम्हारा अधिकार, लेकिन उठाओ पहले कर्तव्य का भार।
  • एक नया सवेरा लाएंगे पूरे भारत को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे।
  • एक कदम स्वच्छता की ओर।
  • स्वस्थता को अपनाना है समाज में खुशियां लाना है।
  • हम सब की एक पुकार स्वच्छ भारत हो यार।
  • आओ मिलकर खुशियां मनाएं सब मिलकर भारत को स्वच्छ बनाएं।
  • बापू का घर घर पहुंचे संदेश स्वच्छ और सुंदर हो हमारा देश।

उपसंहार : स्वच्छ भारत मिशन

वर्ष 2019 तक का भारत को स्वच्छ और हरा भरा बनाने के उद्देश्य से स्वस्थ भारत अभियान पहल शुरू की गई। यह काफी प्रभावी देखने को मिल रही है। स्वच्छता ही स्वच्छ समाज, स्वच्छ देश और स्वस्थ मानव का निर्माण करती है। इसलिए हम सभी को इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी देनी चाहिए और देश को खुले में शौच मुक्त बनाना चाहिए।
 यह भी पढ़े:- 
आज की इस पोस्ट में स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध "Swachh Bharat Abhiyan par Nibandh" (Essay on Swachh Bharat Abhiyan in Hindi) विस्तृत तरिके से लिखा गया है। इसमें स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध प्रस्तावना सहित, स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध उपसंहार, स्वच्छ भारत अभियान कब शुरू हुआ, स्वच्छ भारत अभियान की आवश्यकता क्यों पड़ी, स्वच्छ भारत अभियान का महत्व, स्वच्छ भारत अभियान के नारे, स्वच्छ भारत अभियान पर कविता, स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य आदि बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए यह निबंध लिखा गया है। उम्मीद है कि आप सभी को स्वच्छ भारत पर निबंध पसंद आया होगा।
Tags : Swachch Bharat Abhiyan Essay in Hindi, Swachch bharat abhiyan slogan song nibandh logo pdf speech essay in Hindi.