Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

वर्षा ऋतु पर निबंध - Essay on Rainy Season in Hindi

Rainy Season Essay in Hindi : आज की इस पोस्ट में वर्षा ऋतु पर निबंध "Varsha Ritu par Nibandh" ( Essay on Rainy Season in Hindi) विभिन्न बिंदुओं को शामिल करते हुए विस्तृत तरिके से लिखा गया है। इसमें वर्षा ऋतु पर निबंध प्रस्तावना सहित, वर्षा ऋतु का आगमन, वर्षा ऋतु का महत्व, वर्षा ऋतु से लाभ, वर्षा ऋतु से हानि, वर्षा ऋतु के बदलाव के कारण एवं उपसंहार आदि बिंदुओं को शामिल करते हुए यह निबंध लिखा गया है।

वर्षा ऋतु निबंध : प्रस्तावना

वर्षा ऋतु के संकेत : भारत में मुख्य रूप से सावन एवं भादो के महीने में वर्षा होती है। मानसून का यह महीना सबसे सक्रिय होता है। इसमें तेज गर्मी की चिलचिलाती धूप से राहत केवल बारिश के माध्यम से प्राप्त होती है। भयंकर गर्मियों के कारण भारत के अधिकांश क्षेत्रों के तापमान बहुत अधिक बढ़ जाते हैं। इन दिनों में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो पाता है। पानी के लिए संकट पैदा हो जाता है। सभी नदी नाले एवं तालाब सूख जाते हैं। मनुष्य और जानवरों को जीवन यापन करना कठिन हो जाता है। इस स्थिति में बारिश का मौसम एकमात्र सहारा बन जाता है। जो लोगों के लिए पानी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आसपास में हरे-भरे बागान लगा देता है। जिससे गर्मी की धूप सहन करने से राहत मिलती है।

वर्षा ऋतु का आगमन

वर्षा ऋतु कब आती है : वर्षा ऋतु का आगमन सावन एवं भादो महीने में  होता है। वर्षा ऋतु के आने से हमारे चारों ओर हरियाली छा जाती है. लोगों को भीषण गर्मी और लू से जीवन यापन करने से राहत मिलती हैं। लोगों में बारिश के मौसम से खुशी की लहर दौड़ आती हैं। लोग बारिश में नहाते हैं और खेलते भी है। छोटे बच्चे पानी में कागज की नाव बनाकर तेराते हैं। किसान लोग बहुत खुश होते हैं क्योंकि वर्षा ऋतु में वे अपने खेतों में फसल बोते हैं। आसपास के पेड़ पौधों को भी पर्याप्त पानी मिल जाता है। जिस कारण वह हरे भरे हो जाते हैं। पूरी प्रकृति पर हरियाली की चादर बिछ जाती है। इसके आगे बसंत ऋतु में फूल खिलते हैं। भीषण गर्मी में सूखे हुए नदी, नाले, तालाब, बांध आदि भर जाते हैं। पशु पक्षियों के लिए पर्याप्त पानी एवं घास उपलब्ध हो जाती है।

वर्षा ऋतु का महत्व(Importance of Rainy Season)

वर्षा ऋतु के लाभ : वर्षा ऋतु हम सभी प्राणियों के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। वर्षा ऋतु के आगमन से फैली हुई भीषण गर्मी में कमी आती हैं। भीषण गर्मी के कारण सूखे हुए नदी, नाले, तालाब पानी से भर जाते हैं। वर्षा ऋतु किसानों के लिए अत्यंत खुशी लेकर आती है। किसानों के लिए अमृत के समान होती है। वर्षा ऋतु जीव जंतुओं के लिए भी बहुत ही उपयोगी होती है इससे जंतुओं को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो जाता है। जिससे उनका जीवन आसान हो जाता है। प्राप्त बरसात होने से भूजल स्तर भी बढ़ता है। जिससे पृथ्वी के तापमान में भी कमी में आती है और हमें स्वच्छ जल भी प्राप्त होता है। वर्षा होने से विभिन्न प्रकार के उद्योग धंधे भी सुचारू रूप से चल उठते हैं जिससे देश की प्रगति होने लगती हैं।

वर्षा ऋतु से हानि

वर्षा ऋतु से नुकसान : जिस प्रकार पर्याप्त बरसात होने से इसके लाभ है। उसी प्रकार आवश्यकता से अधिक वर्षा होने से इसके नुकसान भी हैं। जैसे - अत्यधिक वर्षा होने से बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती हैं जिससे जनधन की काफी हानि झेलनी पड़ती है। वर्षा ऋतु में कई प्रकार की मौसमी बीमारियां फैल जाती है। अत्यधिक बरसात होने से यह नदी-नालों का रूप ले लेती है जिससे भूमि का कटाव होने लगता है जिसमें उपजाऊ मिट्टी बहकर चली जाती है जो पर्यावरण और पशुओं के लिए अच्छा नहीं होता है।

उपसंहार : वर्षा ऋतु मौसम निबंध

वर्षा ऋतु पूरे जन जीवन में खुशी की लहर लेकर आती हैं। यह वर्षा सभी प्राणियों के लिए अमृत के समान होती हैं। वर्षा होने से खेतों में एक सुहाना दृश्य देखने को मिलता है। चारों ओर हरियाली फैली हुई होती है। पशु पक्षी इस हरियाली में अपने राग सुनाते हैं और मनोरम दृश्य प्रतीत होता है। पर्याप्त बरसात होने से भयंकर गर्मी से भी राहत मिलती है। बरसात होने से लोग जल संग्रहण की पद्धति का भी इस्तेमाल करते हैं।
 यह भी पढ़ें:- 
आज की इस पोस्ट में वर्षा ऋतु पर निबंध "Varsha Ritu par Nibandh" ( Essay on Rainy Season in Hindi) विभिन्न बिंदुओं को शामिल करते हुए विस्तृत तरिके से लिखा गया है। इसमें वर्षा ऋतु पर निबंध प्रस्तावना सहित, वर्षा ऋतु का आगमन, वर्षा ऋतु का महत्व, वर्षा ऋतु से लाभ, वर्षा ऋतु से हानि, वर्षा ऋतु के बदलाव के कारण एवं उपसंहार आदि बिंदुओं को शामिल करते हुए यह निबंध लिखा गया है। उम्मीद है कि आप सभी को यह निबंध पसंद आया होगा। धन्यवाद!
Tags : Short Essay on Rainy Season in Hindi for class 1,2,3,4,5,6,7,8,9,10,11,12 hindi essay rainy season, Rainy Season Essay in Hindi, Varsha ritu par hindi nibandh.