Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

हिंदी दिवस पर निबंध - Essay on Hindi Diwas in Hindi

 Hindi Diwas Essay in Hindi : आज की इस पोस्ट में हिंदी दिवस पर निबंध "Hindi Diwas par Nibandh" (Essay on Hindi Diwas in Hindi) महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल करते हुए विस्तृत तरिके से लिखा गया है। इसमें विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है, हिंदी दिवस का महत्व, हिंदी दिवस पर निबंध प्रस्तावना सहित प्रतियोगिता के लिए, हिंदी दिवस पर जोक्स नारे स्लोगन, हिंदी दिवस मनाने का कारण, हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है एवं उपसंहार आदि बिन्दुओ को देखते हुए यह निबंध लिखा गया है।

प्रस्तावना : हिंदी मातृभाषा दिवस पर निबंध

1949 में भारत की संविधान सभा ने हिंदी भाषा को देश की अधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। भारतीय संविधान में देवनागरी लिपि से लिखी गई हिंदी भाषा को 1950 में अनुच्छेद 343 के अंतर्गत देश की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी थी। इसके साथ ही हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाएं औपचारिक रूप से भारत सरकार के स्तर पर उपयोग की जाने लगी। सबसे पहले 14 सितंबर 1949 को हिंदी दिवस के रूप में मनाया गया और हिंदी भाषा का सम्मान किया गया। हिंदी भाषा को पूरे भारतवर्ष में विकसित करने एवं लोगों को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। भारत में लगभग सभी धर्मों के लोग निवास करते हैं और उनके अलग-अलग बोलचाल एवं सांस्कृतिक परंपराएं होती है। क्षेत्रीय भाषाओं के प्रभावी होने से विभिन्न प्रकार के कार्य को कर पाना सरकार एवं अन्य लोगों के लिए कठिन होता है। इसलिए हिंदी को मुख्य भाषा के रूप में स्थापित करने की कोशिश की गई ताकि हर संभव कार्य हिंदी भाषा में अथवा अंग्रेजी भाषा में हो सके। 14 सितंबर को हिंदी दिवस के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस भी मनाया जाता है। सबसे पहले 10 जनवरी 1975 को नागपुर महाराष्ट्र में विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया गया। इसके बाद 10 जनवरी 2006 को प्रतिवर्ष विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने की घोषणा की।

हिंदी दिवस का महत्व

हिंदी दिवस क्यों जरुरी : हिंदी दिवस हम भारतवासियों को हर वर्ष हिंदी भाषा के प्रति वास्तविक पहचान की याद दिलाता है। हम सभी को एक साथ जोड़ने का कार्य करता है। हिंदी दिवस मनाने से हम सभी में देशभक्ति की भावना जागृत होने की प्रेरणा मिलती है। आज के समय में ज्यादातर लोग अंग्रेजी भाषा को सीखना पसंद करते हैं. क्योंकि यह भाषा पूरी दुनिया में बोली जाते हैं। अंग्रेजी भाषा भी भारत की आधिकारिक भाषा घोषित है। इसलिए हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाएं हमारे लिए बहुत महत्व रखती हैं।

हिंदी दिवस उत्सव

हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता : 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी दफ्तरों में हिंदी दिवस मनाया जाता है। स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य कार्यालय में भी राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर देश के राष्ट्रपति उन लोगों को पुरस्कृत भी करते हैं जिन्होंने हिंदी भाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। स्कूल एवं कॉलेजों में हिंदी भाषा पर वाद विवाद, कविता, कहानियां एवं विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। शिक्षक लोग विद्यार्थियों को हिंदी दिवस के महत्व को समझाते हैं।

हिंदी दिवस मनाने का कारण

हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है : भारत में ज्यादातर लोग अपनी क्षेत्रीय भाषाओं का इस्तेमाल करते हैं। क्षेत्रीय भाषाओं के अलावा लोग अंग्रेजी भाषा को सीखना अधिक पसंद करते हैं। अंग्रेजी को लिखना एवं बोलने वाले लोगों को लोग अच्छा पढ़ा लिखा मानते हैं। जिससे कि हिंदी भाषा का महत्व लोगों में निरंतर कम होता जा रहा है। हमारी भारत की संस्कृति का इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है। कोई भी भाषा हो वह संस्कृति से उसे जुड़ी हुई होती है। इसलिए हमारी संस्कृति को पहचानने  एवं समझने के लिए हिंदी को जाना बहुत ही जरूरी है। हिंदी भाषा हमारी आधिकारिक भाषा भी हैं जो सरकारी एवं गैर सरकारी दफ्तरों में इस्तेमाल की जाती है। ज्यादातर समाचार पत्र भी हिंदी भाषा में प्रकाशित होते हैं। हिंदी भाषा से राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने में मदद मिलती है। इन सभी महत्व की वजह हमें प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने में योगदान देना चाहिए।

उपसंहार : हिंदी दिवस निबंध

अंग्रेजी भाषा के महत्व को अनदेखा नहीं किया जा सकता क्योंकि यह विश्व भर में बोली जाती है। हिंदी हमारी आधिकारिक भाषा है। हमें अपनी राष्ट्रभाषा के मान सम्मान के हर संभव प्रयास करने चाहिए। हिंदी भाषा के महत्व को समझने के लिए ही 14 सितंबर को प्रतिवर्ष हिंदी दिवस रूप में मनाया जाता है। इस दिवस पर हमें अपनी संस्कृति का हिंदी भाषा से जुड़ाव देखने को मिलता है।
 यह भी पढ़ें:- 
Tags : Hindi Diwas Essay nibanhd, Essay on Hindi bhasha diwas, Hindi diwas pr nibandh, हिंदी दिवस पर निबंध बताइये कविता स्लोगन जोक्स फोटो महत्व इतिहास शायरी भाषण स्पीच कहानियां।