Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

राजस्थान सामान्य ज्ञान भाग -9 : राजस्थान में पशु सम्पदा/पशुधन

आज की इस पोस्ट में राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan GK in Hindi) के अति महत्वपूर्ण टॉपिक "राजस्थान की पशु सम्पदा" पर आधारित सभी प्रकार के प्रश्न जो पिछले एग्जाम्स में पूछे गए उन सभी को कलेक्ट कर इस एक पोस्ट में आप सभी पाठकों के लिए पेश किये गए है। यानि की इस पोस्ट में राजस्थान प्रीवियस जीके "Previous Year Rajasthan GK Questions in Hindi/Rajasthan Ki Pshu Sampda" से सम्बंधित प्रश्न शामिल किये गए है, जो कि इस प्रकार है :-

राजस्थान में पशु सम्पदा/पशुधन

  • राजस्थान में 19वीं पशु गणना किस वर्ष प्रारंभ की गई - 2012 में।
  • पशु गणना 2012 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार राजस्थान राज्य में कुल पशुधन कितना है : 577.32 लाख।
  • पशु गणना 2012 के अनुसार राज्य का पशुधन देश के कुल पशुधन का कितना प्रतिशत है : 11.27%
  • मालवा, नाली, मालपुरी तथा सोनारी में से कौन सी भेड़ की नस्ल नहीं है - मालवी (मालवी ऊंट की नस्ल है)
  • चोकला नस्ल की भेड़ें राजस्थान के किन जिलों में पाई जाती है - सीकर एवं झुंझुनू (शेखावटी क्षेत्र) में पाई जाती है।
  • राजस्थान में कुकुट पालन प्रशिक्षण संस्थान कहां स्थित है - अजमेर जिले में।
  • थारपारकर गाय की नस्ल राजस्थान के किन जिलों में पाई जाती है - बाड़मेर एवं जैसलमेर जिलों में।
  • मगरा भेड़ की नस्ल है।
  • मुर्रा भैंस की नस्ल है।
  • कांकरेज गोवंश की नस्ल है।
  • सिरोही बकरी की नस्ल है।
  • राठी गाय की नस्ल राजस्थान के उत्तर पश्चिम क्षेत्र (गंगानगर, बीकानेर जिलों ) ने पाई जाती है।
  • कांकरेज गाय की नस्ल राजस्थान के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र (बाड़मेर, जालौर, सिरोही जिलों) में पाई जाती है।
  • थारपारकर गाय की नस्ल राजस्थान के पश्चिम क्षेत्र में (बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर जिले) में पाई जाती है।
  • गिर गाय की नस्ल राजस्थान के दक्षिण पूर्व मध्यवर्ती क्षेत्र में पाई जाती है।
  • किस जिले में न्यूनतम भेड़ें पाई जाती है - धौलपुर जिले में।
  • राजस्थान में पशुधन के लिए निशुल्क दवा योजना कब प्रारंभ की गई - वर्ष 2012 में।
  • राष्ट्रीय ऊँट अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है - बीकानेर में।
  • राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है - केरु, जोधपुर में।
  • राष्ट्रीय पशु नस्ल सुधार केंद्र कहां स्थित है - श्रीगंगानगर जिले में स्थित है।
  • केंद्रीय भेड़ नस्ल सुधार केंद्र अविकानगर (टोंक) में स्थित है।
  • पशुपालन विभाग राजस्थान सरकार के नस्ल सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल झकराना, सिरोही एवं मारवाड़ी नस्लें किससे संबंधित है - बकरियों से संबंधित है।
  • कौनसी भैंस के सींग छोटे व जलेबी के आकार के मुड़े हुए होते हैं - मुर्रा भैंस के।
  • राजस्थान में पाई जाने वाली ऊँट की नस्लें कौन सी है - नाचना, केसवाल, काछी आदि।
  • राजस्थान के पशुधन में किस जानवर का प्रतिशत सर्वाधिक है - बकरियां।
  • बीकानेरी, जैसलमेरी, मारवाड़ी तथा पुंगल किसकी नस्ल है - भेड़ की।
  • कुल पशुधन की संख्या की दृष्टि से राज्य का कौन सा जिला प्रथम स्थान रखता है - बाड़मेर जिला।
  • भारत सरकार द्वारा किस संभावित स्थान को चीता पुनर्वास योजना के लिए चुना गया है - शाहगढ़ (जैसलमेर)
  • नागौर का 'सुहालक क्षेत्र' देशभर में किसके लिए प्रसिद्ध है - बैलों के लिए।
  • राज्य में ऊंट प्रजनन का कार्य किसके द्वारा संचालित किया जा रहा है - भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा।
  • रेवड़ क्या है - पशुओं का झुंड।
  • राजस्थान में भैंस अनुसंधान एवं प्रजनन केंद्र कहां स्थापित है - वल्लभनगर (उदयपुर) में।
  • राजस्थान में भेड़ों की कितनी नस्ले पाई जाती है - 8 नस्लें।
  • राजस्थान में भेड़ ऊन प्रशिक्षण संस्थान कहां स्थित है - जोधपुर में।
  • केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड जोधपुर में स्थित है।
  • केंद्रीय ऊन विश्लेषण प्रयोगशाला बीकानेर में स्थित है।
  • राजस्थान की मेरिनो चोकला (शेखावटी) भेड़ को कहा जाता है।
  • तंग, मोरखा, गोरबंद, व पिलाण क्या है - ऊंट के सजावट की वस्तुएं।
  • मालाणी किसकी नस्ल है - घोड़ा की।
  • राज्य में सर्वाधिक घोड़े बाड़मेर में पाए जाते हैं।
  • राज्य में न्यूनतम घोड़े बीकानेर में पाए जाते हैं।
  • कौन सा स्थान राजस्थान में डेयरी विकास कार्यक्रम के अधीन पशु आहार संयंत्र से संबंधित है - तबीजी, अजमेर।
  • केंद्रीय ऊंट प्रजनन केंद्र कहां स्थित है - जोहड़बीड, बीकानेर में।
  • पीवणा किस जीव की प्रजाति है - सांप की।
  • राजस्थान में भैंस की मुख्य पांच नस्लें को कौन सी है - मुर्रा, जाफराबादी, मुरादाबादी, भदावरी तथा नागपुरी।
  • गाय की सर्वश्रेष्ठ नस्ल कौन सी है -राठी।
  • श्वेत क्रांति के जनक किन्हे कहा जाता है - वर्गीज कुरियन को।
 यह भी पढ़ें :- 
Tags: Rajasthan Ki Pashu Sampda, Rajasthan me pashu sampada, rajasthan gk, pashu sampada, rajasthan ki pshu sampda, rajasthan me pashu sampda, rajasthan gk in hindi, rajasthan ke pashu sampada, rajasthan pashu sampada, rajasthan me pashu sampda by subhash charan, Rajasthan ka pashudhan pashu sampada, rajasthan pashu ganana, rajasthan pashu garhna, pashu sampada rajasthan, rajasthan geography, राजस्थान में पशु सम्पदा/पशुधन.