Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

राजस्थान सामान्य ज्ञान भाग - 3 : राजस्थान की जलवायु

नमस्कार दोस्तों राजस्थान सामान्य ज्ञान की इस पोस्ट पर आपका स्वागत है इस पोस्ट में राजस्थान सामान्य ज्ञान के टॉपिक राजस्थान की जलवायु पर पिछले कुछ वर्षों में आयोजित की गई परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों को शामिल किया गया है क्योंकि ज्यादातर परीक्षाओं में पिछले कुछ वर्षो में पूछे गए प्रश्नों को ही रिपीट किया जाता है इसलिए इस पोस्ट में प्रीवियस ईयर के राजस्थान जीके के महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल किया गया जो इस प्रकार है:-

राजस्थान सामान्य ज्ञान के टॉपिक जलवायु पर प्रश्नोत्तर

  • राजस्थान में शीत ऋतु में होने वाली वर्षा को किस नाम से जाना जाता है - मावठ।
  • कौन सी सम वर्षा रेखा राजस्थान को दो स्पष्ट हो जलवायु भागों में बांटती है - 50 सेंटीमीटर सम वर्षा रेखा।
  • मेसोलिथिक शब्द का अर्थ क्या है - मध्य पाषाण कालीन युग।
  • गर्मियों के दिनों में राजस्थान के माउंट आबू का तापमान राजस्थान के अन्य स्थानों की तुलना में बहुत कम होता है क्यों- माउंट आबू उच्चतर ऊंचाई पर अवस्थित है।
  • राजस्थान मे कोपेन वर्णित Bwhw जलवायु कहां मिलती है - जैसलमेर बीकानेर व गंगानगर में।
  • पश्चिमी राजस्थान में अल्प वर्षा के लिए कौन सा कारण जिम्मेदार है - अरावली की अवस्थिति, वृष्टि छाया प्रदेश में अवस्थिति, मानसून आगमन के समय में अति उष्णता।
  • राजस्थान राज्य में न्यूनतम ग्रीष्मकालीन तापमान किस भाग में आलेखित किया जाता है- दक्षिण पश्चिम भाग में।
  • राजस्थान में कृषि जलवायु प्रदेश चतुर्थ ए आर्द्र दक्षिणी मैदान में कौन से जिले सम्मिलित किए जाते हैं - भीलवाड़ा राजसमंद और चितौड़गढ़।
  • जलवायु की दृष्टि से अधिकांश राजस्थान स्थित है - उपोषण कटिबंध मे।
  • राजस्थान में मावठ वर्षा किससे होती है - भूमध्यसागरीय चक्रवात से।
  • पश्चिमी राजस्थान में न्यून वर्षा के लिए उत्तरदाई मूल अंशदाई कारण कौन सा है- अति उष्ण स्थल खंड पर दक्षिण पूर्वी आद्रता वाई हवाओं का आकस्मिक प्रवेश।
  • EA'd जलवायु कहां पाई जाती है - बाड़मेर और जैसलमेर में।
  • राजस्थान में औसत वर्षा कितनी होती है - 57.51 सेंटीमीटर।
  • पूर्वी राजस्थान की जलवायु परिस्थितियां सामान्यतः कैसी है- नम प्रकार की।
 यह भी पढ़ें :- 
अजमेर जिला दर्शन | अजमेर जिले की सम्पूर्ण जानकारी
अलवर जिला दर्शन | अलवर जिले की सम्पूर्ण जानकारी
बांसवाड़ा जिला दर्शन | बांसवाड़ा जिले की सम्पूर्ण जानकारी
बारां जिला दर्शन | बारां जिले की सम्पूर्ण जानकारी
बाड़मेर जिला दर्शन | बाड़मेर जिले की सम्पूर्ण जानकारी
  • राजस्थान का सबसे गर्म स्थान कौन सा है- चूरू।
  • राजस्थान का सबसे ठंडा स्थान कौनसा है - माउंट आबू।
  • राजस्थान का सबसे गर्म जिला कौन सा है - चूरू।
  • राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा किस स्थान पर होती है - माउंट आबू में।
  • राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा किस जिले में होती है - उदयपुर जिले में।
  • राजस्थान किस ताप कटिबंध में आता है - उष्ण शीतोष्ण कटिबंध में।
  • राजस्थान का सर्वाधिक आर्द्र जिला कौनसा है - झालावाड़ जिला।
  • राजस्थान में शीतकाल में वर्षा करने वाले पश्चिमी विक्षोभ की उत्पत्ति कहां से होती है- भूमध्य सागर एवं कैस्पियन सागर से।
  • ग्रीष्म काल में राजस्थान के किस जिले में सर्वाधिक आंधियां चलती है - श्री गंगानगर जिले में।
  • सामान्यत राजस्थान को कितने जलवायु क्षेत्रों में विभाजित किया जाता है - पांच जलवायु क्षेत्रों में।
  • अर्ध शुष्क जलवायु वाला जिला कौन सा है - जोधपुर जिला।
  • राजस्थान में कम वर्षा का कारण अरावली पर्वतमाला की कौन सी स्थिति है - इसका मानसून के समानांतर होना।
  • राजस्थान में सर्दियों में वर्षा मुख्यत आती है - पश्चिमी हवाओं से।
  • राजस्थान में जून माह में न्यूनतम वायुदाब जिस जिले में संभावित है वह है - जैसलमेर जिले में।
  • राजस्थान के 5 जलवायु प्रदेश कौन से हैं - शुष्क जलवायु प्रदेश, अर्ध शुष्क जलवायु प्रदेश , उप आर्द्र जलवायु प्रदेश ,आर्द्र जलवायु प्रदेश, अति आद्र जलवायु प्रदेश।
  • किस दिशा में राजस्थान में वर्षा की मात्रा में वृद्धि होती है - उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर।
  • राजस्थान में बहुधा सूखा एवं अकाल पड़ने का आधारभूत कारण क्या है - अरावली का दक्षिण पश्चिम से उत्तर पूर्व की ओर स्थित होना।
  • राजस्थान में उत्पन्न वायु भंवर क्या कहलाते हैं - भभूलया।
  • राजस्थान में सबसे अधिक गर्मी किस महीने में होती है - जून महीने में।
  • कोपेन ने जलवायु प्रदेश के वर्गीकरण का आधार किसे माना है - वनस्पति को।
  • वर्षा को जलवायु प्रदेशों के वर्गीकरण का आधार किसने माना- थार्नवेट ने।
Key words: राजस्थान सामान्य ज्ञान। राजस्थान सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ।मोस्ट इंपोर्टेंट जीके इन हिंदी। मोस्ट इंपोर्टेंट राजस्थान जीके इन हिंदी । मोस्ट इंर्पोटेंट क्वेश्चंस ऑन राजस्थान की जलवायु । टॉप मोस्ट राजस्थान जीके।