Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

राजस्थान सामान्य ज्ञान भाग-06: राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ

आज की इस पोस्ट में राजस्थान की प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं से संबंधित जितने भी प्रशन पिछली परीक्षाओं में पूछे गए हैं। उन सभी को शामिल कर आपके सामने रखा गया है। आप इसे पूरा जरूर पढ़ें इससे आपके आगामी परीक्षा में काफी मदद मिलेगी। ये सभी प्रश्न किसी न किसी परीक्षा में जरूर पूछे गए है। तो लीजिये यह रही अपनी पूरी पोस्ट -

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ 

  • चौधरी कुंभाराम लिफ्ट नहर द्वारा लाभान्वित जिले कौन से हैं -हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर तथा झुंझुनू।
  • चौधरी कुंभाराम लिफ्ट नहर का दूसरा नाम क्या है - नोहर साहबा लिफ्ट नाहर।
  • बांकली बांध सिंचाई परियोजना जालौर जिले में स्थित है।
  • मोरेल बांध सिंचाई परियोजना सवाई माधोपुर में स्थित है।
  • जाखम बांध सिंचाई परियोजना प्रतापगढ़ में स्थित है।
  • सोम-कमला-अंबा सिंचाई परियोजना डूंगरपुर में स्थित है।
  • जयनारायण व्यास लिफ्ट से लाभान्वित जिले - जोधपुर व जैसलमेर।
  • पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट से लाभान्वित जिले - बीकानेर, नागौर।
  • डॉ. करणी सिंह लिफ्ट नहर से लाभान्वित जिले - जोधपुर बीकानेर।
  • चौधरी कुंभाराम लिफ्ट से लाभान्वित जिले - हनुमानगढ़, चूरु।
  • सावन भादो सिंचाई परियोजना कोटा में स्थित है।
  • जाखम बांध सिंचाई परियोजना प्रतापगढ़ जिले में स्थित है।
  • चंबल सिंचाई परियोजना किन दो राज्यों की संयुक्त परियोजना है - राजस्थान तथा मध्य प्रदेश राज्यों की।
  • व्यास सिंचाई परियोजना किन राज्यों की संयुक्त परियोजना है - राजस्थान, पंजाब तथा हरियाणा।
  • सरदार सरोवर बांध सिंचाई परियोजना किन राज्यों के लिए है - राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र।
  • माही बजाज सागर सिंचाई परियोजना किन राज्यों के लिए हैं - राजस्थान, गुजरात।
  • वर्तमान में राजस्थान में भू-जल की कौन सी समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है - अंध और धूसर क्षेत्र की बढ़ती संख्या।
  • इंदिरा गांधी नहर की जय नारायण व्यास लिफ्ट से राजस्थान के कौनसे जिले लाभान्वित है - जोधपुर एवं जैसलमेर।
  • राजस्थान की वह प्रथम सिंचाई परियोजना जिसमें जल संरक्षण हेतु फवारा सिंचाई पद्धति को अपनाया गया है - नर्मदा नहर परियोजना।
  • राजस्थान का लगभग 30% सरसों उत्पादन क्षेत्र केंद्रित है - भरतपुर क्षेत्र में।
  • राजस्थान में सेम की समस्या से गंभीरतम प्रभावित जिले कौन से हैं - हनुमानगढ़, गंगानगर।
  • राजस्थान में सर्वाधिक क्षेत्र में सिंचाई किस स्रोत से होती है - नलकूपों से।
  • भू-जल की उपलब्धता तथा गुणवत्ता की दृष्टि से राजस्थान में सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति किन जिलों की है - नागौर तथा जयपुर।
  • माही बजाज सागर परियोजना का मुख्य बांध किस स्थल पर निर्मित है - बोरखेड़ा।
  • भाखड़ा नांगल नदी घाटी परियोजना के सहयोगी राज्य कौन से हैं - पंजाब, हरियाणा, राजस्थान।
  • माही बजाज सागर नदी घाटी परियोजना के सहयोगी राज्य कौन से हैं - राजस्थान, गुजरात।
  • चंबल नदी घाटी परियोजना के सहयोगी राज्य कौन से हैं - राजस्थान, मध्य प्रदेश।
  • जालौर एवं बाड़मेर जिला तक पानी पहुंचाने के लिए किस परियोजना का निर्माण किया गया है - नर्मदा नहर परियोजना।
  • तकली बांध सिंचाई परियोजना किस जिले में स्थित है - कोटा जिले में।
  • गागरिन बांध सिंचाई परियोजना किस जिले में स्थित है - झालावाड़ जिले में।
  • पीपलाद बांध सिंचाई परियोजना किस जिले में स्थित है - बारां जिले में।
  • मारवाड़ का अमृत सरोवर किस बांध को कहा जाता है - जवाई बांध को।
  • जवाई बांध पश्चिमी राजस्थान का जल भंडारण की क्षमता की दृष्टि से सबसे बड़ा बांध है।
  • गडसीसर झील जैसलमेर जिले में स्थित है।
  • गैप सागर झील डूंगरपुर जिले में स्थित है।
  • कायलाना झील जोधपुर में स्थित है।
  • चांद बावड़ी आभानेरी (दौसा) में स्थित है।
  • टांका राजस्थान में वर्षा जल संग्रहण की परंपरागत विधि है।
  • भाखड़ा नांगल परियोजना में नागल बांध कौन सी नदी पर बनाया गया है - सतलज नदी पर।
  • चोली सिंचाई परियोजना झालावाड़ जिले से संबंधित है।
  • भीमसागर सिंचाई परियोजना झालावाड़ जिले से संबंधित है।
  • सावन भादो सिंचाई परियोजना कोटा जिले से संबंधित है।
  • परवन लिफ्ट सिंचाई परियोजना बारां जिले से संबंधित है।
  • चाकन सिंचाई परियोजना बूंदी जिले से संबंधित है।
  • बांडी सेंदड़ा सिंचाई परियोजना जालौर जिले से संबंधित है।
  • बैँथली सिंचाई परियोजना बारां जिले से संबंधित है।
  • सिद्धमुख सिंचाई परियोजना पंजाब व राजस्थान राज्य से संबंधित है।
  • कुएं एवं नलकूपों से सर्वाधिक सिंचाई जयपुर जिले में होती हैं।
  • राज्य के पूर्वी भाग में कुओं व नलकूपों द्वारा सर्वाधिक सिंचाई होती है।
  • जैसलमेर में पालीवाल ब्राह्मणों द्वारा विकसित मौलिक पारंपरिक वर्षा जल संचयन पद्धति का क्या नाम है - खडीन।
  • शाही कुंड जल स्रोत करौली जिले में स्थित है।
  • पन्नाशाह तालाब झुंझुनू जिले में स्थित है।
  • रामेलाव तालाब सोजत (पाली जिले) में स्थित है।
  • जर्मनी द्वारा पोषित "आपणी योजना" राजस्थान के कौन से जिलों में चल रही है - चुरू एवं हनुमानगढ़ जिले में।
  • बीसलपुर बांध सिंचाई परियोजना किस नदी पर स्थित है - बनास नदी पर।
  • अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा और कोटा में से किस जिले को बीसलपुर बांध से पेयजल की आपूर्ति होती है - अजमेर जिले को।
  • सेम की समस्या का संबंध किस क्षेत्र से है - इंदिरा गांधी नहर द्वारा सिंचित क्षेत्र से।
  • भीमसागर सिंचाई परियोजना किस जिले में स्थित है - झालावाड़ जिले में स्थित है।
  • पन्नालाल बारूपाल कैनाल का मुख्य जल स्रोत कौन सा है - हरिके बैराज बांध।
  • पांचना बांध सिंचाई परियोजना किस जिले में स्थित है - करौली जिले में स्थित है।
  • पांचना बांध राजस्थान में मिट्टी का बना सबसे बड़ा बांध है।
  • इंदिरा गांधी फिडर का उद्गम किस राज्य से होता है - पंजाब राज्य से।
  • इंदिरा गांधी नहर परियोजना का उपनाम क्या है - राजस्थान की मरू गंगा/राजस्थान की जीवन रेखा आदि।
  • भाखड़ा नांगल बांध को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने चमत्कारी विराट वस्तु की संज्ञा दी है।
  • इंदिरा गांधी नहर के योजनाकार कौन थे - कँवर सेन।
  • "बीकानेर राज्य में पानी की आवश्यकता" पुस्तक के लेखक कौन है - कंवर सेन।
  • राजस्थान में सिंचाई के साधनों में दूसरे स्थान पर कौन सा जल स्रोत है - नेहर।
  • छापी सिंचाई परियोजना का संबंध किस जिले से हैं - झालावाड़ जिले से।
  • माही बजाज सागर परियोजना राजस्थान तथा गुजरात की संयुक्त परियोजना है, इसमें राजस्थान का कितना प्रतिशत है - 45%
  • माही बजाज सागर परियोजना का कडाणा बांध पंचमहल (गुजरात) में स्थित है।
  • गंग नहर ने किस जिले के शुष्क भागों को फलों के उद्यान व खाद्यान्न भंडार में बदल दिया है - गंगानगर जिले के।
  • इजराइल के अनुभव के आधार पर राजस्थान में लोकप्रिय सिंचाई प्रणाली प्रयोग में लाई जा रही है, उसका क्या नाम है - बूंद बूंद सिंचाई प्रणाली।
 यह भी पढ़ें :- 
Tags : Rajasthan ki Prmukh Sinchai Priyojana, Rajasthan Gk, Rajasthan ki Sinchai Pariyojana, rajasthan ki sichai pariyojna, rajasthan ki sinchai pariyojana trick, rajasthan ki prmukh sichai pariyojna, rajasthan ki sinchai pariyojna important question, rajasthan gk video in hindi, rajasthan gk in hindi, rajasthan ki prmukh sinchai pariyojnaye, rajasthan ki prmukh sinchai youjna, rajasthan sichai pariyojna, sardar srovar bandh, nramda ndi, indira gandhi nahar/canal.