Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

राजस्थान सामान्य ज्ञान भाग - 2 : राजस्थान का भौतिक विभाजन।

नमस्कार दोस्तों ! इस पोस्ट में राजस्थान जीके के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को शामिल किया गया है यह प्रश्न राजस्थान में पिछले वर्षों में संपन्न हुए एग्जाम में पूछे गए हैं और यह प्रश्न ज्यादातर परीक्षाओं में बार-बार पूछे गए हैं और आगे आने वाली परीक्षाओं में भी रिपीट होने के पूरे चांसेस हैं। इसलिए दोस्तों मैंने कुछ समय निकालकर इन सभी प्रश्नों को एकता कर इस एक पोस्ट में शामिल किया है और इसका टाइटल राजस्थान का भौतिक विभाजन दिया है क्योंकि दोस्तों इस पोस्ट में कुल 80 राजस्थान के भौतिक विभाजन पर प्रश्न है यह पोस्ट केवल एक टॉपिक को कवर करेगा इसलिए दोस्तों इस पोस्ट को अच्छी तरह विश्लेषण करें जिससे कि आगामी परीक्षाओं में आप सभी विद्यार्थियों का भला हो सके।

 यह भी पढ़ें :- 


राजस्थान का भौतिक विभाजन प्रीवियस ईयर के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 

  • राजस्थान के किन जिले में बांका पट्टी फैली हुई है - अजमेर व नागौर जिलों के मध्य। 
  • लसाडिया का पठार राजस्थान के किस जिले में स्थित है - उदयपुर। 
  • राजस्थान के किस बेसिन में अधिकतम बीहड़ भूमि पाई जाती है - चंबल बेसिन। 
  • राजस्थान का कौनसा क्षेत्र बालुका स्तूप मुक्त है - फलौदी पोकरण क्षेत्र। 
  • कौन सी पहाड़ियां मध्य अरावली श्रेणी में स्थित है- मेरवाड़ा की पहाड़ियां। 
  • विंध्यन कगार भूमि किन नदियों के मध्य स्थित है - चंबल व बनास नदियों के मध्य। 
  • पश्चिमी राजस्थान में पश्चिमी रेतीला मैदान की पूर्वी सीमा कौन सी सम वर्षा रेखा बनाती है - 40 सेंटीमीटर सम वर्षा रेखा। 
  • संरचनात्मक दृष्टि से राजस्थान के भौतिक स्वरूप भारत के किन उच्चावच प्रदेशों का हिस्सा है - उत्तरी व्रत मैदान ,प्रायद्वीपीय पठार। 
  • भारत के मरुस्थलीकरण एवं भू अवनयन एटलस (इसरो 2007 ) के अनुसार राजस्थान मे मरुस्थलीकरण से प्रभावित क्षेत्र हैं - 67% 
  • राजस्थान के कुल कितने प्रतिशत भू क्षेत्र में पश्चिमी रेतीले मैदान का विस्तार है - 61.11% 
  • लसाडिया , भोराट, उड़िया व मालवा पठार में से कौन सा पठार अरावली पर्वत से संबंधित पठार नहीं है - मालवा का पठार। 
  • अरावली तथा विंध्यन के मिलन स्थल का भ्रंश क्या कहलाता है - महान सीमा भ्रंश । 
  • पश्चिमी राजस्थान के रेतीले मैदान का कितना प्रतिशत क्षेत्र बालुका स्तूप मुक्त है- 41. 5 प्रतिशत। 
  • अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है - गुरु शिखर। 
  • अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर की ऊंचाई कितनी है- 1727 मीटर। 
  • अरावली पर्वतमाला की दूसरी सबसे ऊंची चोटी कौन सी है - सेर सिरोही में। 
  • अरावली पर्वतमाला की दूसरी सबसे ऊंची चोटी सेर की ऊंचाई कितनी है - 1597 मीटर। 
  • राजस्थान राज्य का सबसे ऊंचा पठार कौन सा है - उड़िया पठार सिरोही में । 
  • राजस्थान राज्य के सबसे ऊंचे पठार उड़िया पठार की ऊंचाई कितनी है - 1360 मीटर। 
  • राजस्थान राज्य का दूसरा सबसे ऊंचा पठार कौन सा है - आबू पठार सिरोही में। 
  • राजस्थान में फ्लोरोसिस ग्रस्त कूबड़ पट्टी कहां स्थित है - अजमेर नागौर जिला के मध्य । 
  • राजस्थान के किस क्षेत्र में मालवा का पठार विस्तृत है - दक्षिणी पूर्वी क्षेत्र में। 
  • राजस्थान में बेंटोनाइट के प्रमुख उत्पादक जिले कौन से हैं - बाड़मेर बीकानेर व सवाई माधोपुर। 
  • रचना विधि के आधार पर अरावली पर्वतमाला कैसी है - मोड़ दार पर्वत माला। 
  • गोडवाड़ प्रदेश राजस्थान के किस वृहत् भू आकृतिक विभाग का भाग है - पश्चिमी शुष्क प्रदेश। 
  • राजस्थान का कौनसा प्रदेश  उत्खात स्थलाकृति वाला है - चंबल बेसिन। 
  • राजस्थान में अरावली पर्वत श्रेणी की कुल लंबाई कितनी है - 550 किलोमीटर। 
  • राजस्थान में मरुस्थलीकरण का मूल कारण क्या है - वर्षा की न्यूनता। 
  • छप्पन का मैदान कहां स्थित है - प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा के मध्य। 
  • राजस्थान में कौन सा क्षेत्र बीहड स्थलाकृति के लिए संपूर्ण भारत में जाना जाता है - माई बेसिन। 
  • ऊपरमाल किसका भाग है - हाड़ौती पठार का भाग। 
  • वर्तमान में अरावली पर्वतमाला किस रूप में विद्यमान है -अवशिष्ट पर्वतों के रूप में। 
  • छप्पन का मैदान किसे कहते हैं - मध्य माई बेसिन का भू क्षेत्र जो बांसवाड़ा व प्रतापगढ़ के मध्य स्थित हैं 56 ग्राम समूह तथा नदी नालों का प्रवाह क्षेत्र होने के कारण इस भू-भाग को छप्पन का मैदान कहा जाता है। 
  • भोराठ का पठार कहां स्थित है - कुंभलगढ़ और गोगुंदा के बीच। 
  • राजस्थान में वृहत् सीमांत भ्रंश कहां तक फैला हुआ है - बूंदी और सवाई माधोपुर की पहाड़ियों के सहारे सहारे फैला हुआ है। 
  • दक्षिण पूर्वी पठार के दो भाग कौन से हैं - विंध्यन का पठार व दक्कन का पठार। 
  • ऊपर माल क्या है- भैंसरोडगढ़ (चित्तौड़गढ़) से बिजोलिया (भीलवाड़ा ) तक का भूभाग ऊपरमाल कहलाता है।
  • राजस्थान के किस भौतिक क्षेत्र में मुकुंदरा की पहाड़ियां स्थित है - हाड़ौती पठार क्षेत्र में। 
  • पश्चिमी मरुस्थलीय क्षेत्र का क्षेत्रफल लगभग कितना है - 213688 वर्ग किलोमीटर। 
  • राजस्थान के दक्षिण से होकर कौन सी रेखा गुजरती है- कर्क रेखा। 
  • राजस्थान का राज्य पक्षी कौन सा है- गोडावण। 
  • जयसमंद झील के पश्चिम में कौन सा पठार स्थित है - भोमट का पठार। 
  • राजस्थान के प्रमुख भौतिक विभागों को कितने भागों में बांटा गया है-
  • मरुस्थलीय क्षेत्र में विशिष्ट लवण झीलों को स्थानीय भाषा में क्या कहा जाता है- डांड। 
  • नदी नालों के पास की भूमि को क्या कहा जाता है - बीड़ भूमि। 
  • मगरा भूमि - पहाड़ी क्षेत्र की भूमि। 
  • हकत वक्त - जोती जाने वाली भूमि। 
  • पीपल भूमि- तालाब या कुएं द्वारा सिंचित। 
  • तलाई भूमि - तालाब के पेटे की भूमि जिसमें बिना सिंचाई फसल होती है। 
  • कौन सी पर्वत श्रंखला राजस्थान को दो भागों में बांटती है - अरावली पर्वतमाला। 
  • अरावली पर्वतमाला का उद्भव कब हुआ - प्रीकैंब्रियन काल में। 
  • सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला कौन सी है - अरावली पर्वत श्रृंखला। 
  • संरचनात्मक दृष्टि से अरावली पर्वत श्रंखला किस रचना क्रम में आती है- देहली क्रम में। 
  • अरावली पर्वतमाला राजस्थान राज्य के कितने प्रतिशत क्षेत्रफल में फैली हुई है - 9.3 प्रतिशत। 
  • राजस्थान में अरावली पर्वत श्रेणी की दिशा किस ओर है - दक्षिण पश्चिम से उत्तर पूर्व की ओर। 
  • अरावली पर्वतमाला की सर्वाधिक ऊंचाई एवं चौड़ाई किस क्षेत्र में विद्यमान है- दक्षिणी पश्चिमी क्षेत्र में। 
  • अरावली पर्वतमाला दक्षिण पश्चिम में राजस्थान के किस जिले से प्रारंभ होकर उत्तर-पूर्व की ओर जाती है- सिरोही से। 
  • अरावली पर्वत श्रंखला के पश्चिम व उत्तर-पश्चिम में स्थित 12 जिलो में राज्य की कितनी प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है- 40% 
  • अरावली पर्वत माला की सुदूर दक्षिणी जड़ कहां से प्रारंभ होती है- अरब सागर के तल से। 
  • सीफ क्या है- एक अनुदैर्ध्य बालुका स्तूप है। 
  • राजस्थान राज्य का दक्षिणी भूभाग किस नाम से जाना जाता है- वागड़। 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे विशाल भौतिक प्रदेश कौन सा है - पश्चिमी रेतीला मैदान। 
  • राजस्थान के किन जिलों में अरावली का कामलीघाट दर्रा स्थित है- राजसमंद पाली जिलो में। 
  • केवड़ा की नाल दर्रा किस जिले में स्थित है - उदयपुर। 
  • भारत में राजस्थान की भौगोलिक स्थिति क्या है - पश्चिमी भाग में। 
  • अरावली पर्वतमाला के प्रमुख दर्रे - देसूरी की नाल व हाथी दर्रे। 
  • मारवाड़ के मैदानी भाग को मेवाड़ के उच्च पठार से अलग करने वाली पर्वत श्रेणी कौन सी है - मेरवाड़ा की पहाड़ियां। 
  • राजस्थान के किस जिले का आकार कुछ-कुछ अर्धचंद्राकार या प्याले नुमा है- सीकर जिले का। 
  • थार मरुस्थल को और किस नाम से जाना जाता है - ग्रेट इंडियन डेजर्ट के नाम से। 
  • व्यर्थ भूमि का सबसे ज्यादा क्षेत्रफल किस जिले में है - जैसलमेर। 
  • माउंट आबू राजस्थान के किस भाग में स्थित है - दक्षिण-पश्चिम भाग में। 
  • हाडोती के पठार में कौन से जिले आते हैं - कोटा बूंदी बारां व झालावाड़। 
  • सीकर जिले के क्षेत्र की पहाड़ियों को स्थानीय भाषा में किस नाम से जाना जाता है - भाकर। 
  • आकल वुड फॉजिलस पार्क कहां स्थित है - जैसलमेर में। 
  • राजस्थान के किस जिले में जरगा पर्वत स्थित है - उदयपुर में। 
  • जैसलमेर जिले का कौन सा गांव रेगिस्तान प्रसार के लिए जाना जाता है - नाचना गांव। 
  • राष्ट्रीय मरू उद्यान कहां स्थित है - बाड़मेर जैसलमेर जिलों के मध्य। 
  • राजस्थान का राज्य पशु कौन सा है - चिंकारा। 
  • कर्नल जेम्स टॉड ने किस पर्वत चोटी को संतों का शिखर कहा - गुरु शिखर। 
  • राजस्थान की प्रीकैंब्रियन काल की चट्टानों की आधारभूत वर्णन किसने किया - एएम हैरान ने। 

Key words: प्रीवियस ईयर राजस्थान जीके । प्रीवियस ईयर राजस्थान जीके इन हिंदी। राजस्थान जीके फॉर पटवारी भर्ती ।आरएसएमएसएसबी राजस्थान जीके। टॉप 80 राजस्थान जीके। मोस्ट इंपोर्टेंट प्रश्न और राजस्थान का भौतिक विभाजन। राजस्थान के भौतिक विभाजन पर महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर। मोस्ट इंपोर्टेंट राजस्थान जीके इन हिंदी, राजस्थान का सामान्य ज्ञान । राजस्थान सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर । मोस्ट इंपोर्टेंट राजस्थान जीके। राज जीके इन हिंदी।